आटो में एलपीजी सिलंेडर रखकर सुलगा रहे थे सिगरेट, चिंगारी से भड़की आग, फैली अफरा-तफरी

0
image (18)

नुनिहाई रामबाग मार्ग पर देर शाम की घटना

आटो में बैठे थे चार लोग बाल-बाल बची जान

आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नुनिहाई-रामबाग मार्ग पर शनिवार देर शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सिगरेट की चिंगारी से सवारियों से भरे ऑटो में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूख अख्त्यिार कर लिया। बताया गया कि ऑटो में रखे गैस सिलिंडर के लीक होने के चलते आग लगी और आटो आग का गोला बन गया। चालक और सवारियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दमकलों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया गया कि नुनिहाई-रामबाग मार्ग पर स्थित शराब के ठेके के सामने एक ऑटो खड़ा था। उसमें चालक समेत चार युवक बैठे सिगरेट पी रहे थे। ऑटो में एक गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था, जो लीक हो रहा था। इसी दौरान सिगरेट की चिंगारी से अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही चालक और उसके साथियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी बाहर निकल आए। तत्काल सिलेंडर को ऑटो से खींचकर बाहर निकाल दिया, लेकिन तब तक ऑटो पूरी तरह आग की लपटों से घिर चुका था। गनीमत रही कि सिलेंडर फटा नहीं, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद चालक और उसके साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि समय रहते सिलंेडर को ऑटो से बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *