बागेश्वर धाम की शरण में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पत्नी संग की पूजा-अर्चना

0
IMG-20260307-WA0004-1024x576

छतरपुर। यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने पारिवारिक दौरे पर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम पहुंचे। डिप्टी सीएम के रूप में यह उनका धाम पर पहला आगमन था। उनके आगमन को देखते हुए प्रशासन और धाम समिति की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

बागेश्वर धाम पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भगवान बागेश्वर बालाजी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच कुछ समय तक आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा भी हुई।

इस मौके पर ब्रजेश पाठक ने श्रद्धा स्वरूप महाराज को अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं बागेश्वर महाराज ने भी उनका स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान बालाजी का चित्र और एक आध्यात्मिक पुस्तक भेंट की। डिप्टी सीएम ने बागेश्वर धाम की व्यवस्थाओं और वहां के आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए इसे जन-आस्था का बड़ा केंद्र बताया। उन्होंने कहाकि निकट भविष्य में उत्तर प्रदेश में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *