हाइवे पर हादसाः तेज रफ्तार मैक्स ने ऑटो में मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा घायल

0
image (4)

आगरा में मंडी समिति के समीप तडके हुआ हादसा

फरीदाबाद से बेटे के साथ आटो से जा रही थी टूंडला

आगरा। नेशनल हाइवे पर मंडी समिति के समीप शनिवार तड़के तेज रफ्तार मैक्स की टक्कर से आटो सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पुत्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसा ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में शनिवार तडके चार बजे के आसपास हुआ। पुलिस के अनुसार खेड़ीपुल, फरीदाबाद निवासी 50 वर्षीय मिथिलेश पत्नी स्व. सूरजपाल सिंह अपने बेटे सोनू के साथ टूंडला स्थित गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑटो से जा रही थीं। सुबह करीब चार बजे ऑटो मंडी समिति के पास पहुंचा, तभी रामबाग की ओर से आ रही तेज रफ्तार मैक्स ने अपनी चपेट में लेकर आटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मिथिलेश मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो चला रहा उसका बेटा सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची ट्रांसयमुना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल सोनू को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *