दिल्ली में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के विरोध में भाजपा का राहुल गांधी के आवास पर हल्ला बोल

0
Capture-763

पुलिस ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी सहित कई को हिरासत में लिया

नई दिल्ली। दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। इस पद्रर्शन के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी सहित कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया है। प्रदर्शन के मद्देनजर मानसिंह रोड और अकबर रोड के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस के कृत्य को गिरा हुआ बताते हुए कहाकि समिट में 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे और ऐसे समय में विरोध करना देश विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। वीरेंद्र सचदेवा ने भी तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते अब राहुल गांधी देश का विरोध करने लगे हैं। भाजपा का तर्क है कि यह किसी दल का नहीं बल्कि राष्ट्र का कार्यक्रम था और इस तरह के प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है।
दूसरी ओर, भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए चार यूथ कांग्रेस नेताओं कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिंह यादव को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया है। इन नेताओं पर समिट के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़ने और प्रोटोकॉल के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगे हैं। कांग्रेस और भाजपा के बीच शुरू हुआ यह विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे दिल्ली की सड़कों पर भारी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा संसद से लेकर सड़क तक और गरमाने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *