आगरा में बेरोजगार युवाओं के लिए बहुजन व्यापार सम्मेलन 22 फरवरी को
आगरा। बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने किए जाने के मकसद से रविवार 22 फरवरी को नगला माकरौल ग्वालियर रोड स्थित गौतम बुद्ध इंटर काॅलेज में सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 10 बजे से शुरू होने वाले सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ. चांगदेव (नागपुर) और डॉ. भालेराव आनंद (नांदेड़, महाराष्ट्र) होंगे। अध्यक्षता पूर्व विधायक धर्म प्रकाश भारतीय करेंगे।
सम्मेलन में व्यापार, उद्योग और स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ हीयुवाओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में युवाओं से सम्मेलन शिरकत करने की अपील की है।
