क्षत्रिय स्वर्णकार एसोसिएशन ने मोतियाबिंद के 5 मरीजों के आपरेशन कराए मुफ्त

0
e65159ab-c0ce-4a96-a1de-1b98dc962fc0

आगरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय स्वर्णकार एसोसिएशन द्वारा इस साल भी 9 फरवरी को लगाए गए नेत्र शिविर में मोतियाबिन्द के 5 मरीजों के आपरेशन निःशुल्क कराए गए। इसमें एक ऑपरेशन समय से पूर्व डॉक्टर की सलाह पर 3 फरवरी को कराया गया था।

वहीं वरिष्ठ समाज सेवी सीएल वर्मा के आदेश पर एक अन्य आपरेशन 11 फरवरी को कराया गया। इसमें अतुल निरंजन स्वर्णकार ट्रस्ट के कैलाश बाबू वर्मा, सीएल वर्मा, सुरेंद्र सिंह वर्मा, विष्णु वर्मा और शिवम वर्मा का विशेष सहयोग रहा। आपरेशन के दौरान मरीजों को दवाइयां भी मुफ्त मुहैया कराई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *