वाराणसी, अयोध्या सहित 19 जिलों की कचहरी में बम विस्फोट की धमकी

0
90636-bomb-threat-in-up-courts

ई-मेल से मिली धमकी, अलर्ट जारी कर खाली कराया गया परिसर

लखनऊ। वाराणसी, अयोध्या समेत 19 जिलों की कचहरी में बम विस्फोट की धमकी भरे मेल से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही कचहरी परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया है। इस घटना के मद्देनजर पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कचहरी को वकीलों व वादकारियों से खाली कराया गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच परिसर की गहन तलाशी ले रही हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

धार्मिक नगरी काशी में शुक्रवार को जिला न्यायालय (कचहरी) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) प्रमोद कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। कचहरी परिसर को तत्काल खाली कराया गया। सभी अधिवक्ताओं से घर लौटने की अपील की गई। पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) प्रमोद कुमार ने बताया कि जिला जज संजीव शुक्ला को ई मेल के माध्यम से कचहरी परिसर में बम की खबर दी गई है। इसको संज्ञान में लेते हुए बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वायड के साथ कई थानों के फोर्स के साथ परिसर को खाली कराया गया। मेल कंटेंट एनालिसिस किया जा रहा है। ईमेल में और भी 18-19 जगहों की बात लिखी हैं।

सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक शंकर तिवारी ने बताया कि जिला जज संजीव शुक्ला के ई-मेल पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था। जिला जज स्वयं फोर्स के साथ परिसर को खाली करा रहे हैं। अधिवक्ताओं से अपील की गई है कि परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। कचहरी में आने-जाने वालों की गहन जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *