सास-दामाद मिलकर चला रहे थे आटो गैंग, सवारियों का सामान उडाने वाले तीन गिरफ्तार
आटो में सवारियां को बैठाकर करते नकदी-जेवर चोरी
गिरफ्तार गैंग में आटो चालक और दो महिलाएं शामिल
आगरा। आटो में महिला सवारियों के जेवरात और सामान उडाने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए एकता थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए गैंग में आटो चालक और दो महिलाएं शामिल हैं। आॅटो चालक और पकडी गईं महिलाओं का दामाद है।

एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय ने आटो गैंग के खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि एकता थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुतला-देवरी रोड से एक आटो चालक और दो महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में शातिरों ने बताया कि वह आॅटो में सवारियां बैठाकर उनके पर्स, जेवरात आदि पार कर देते थे। पुलिस के अनुसार इस गैंग ने एक पीडिता को सवारी के रूप में बैठाया और उसके सोने के चैन-पैंडल आदि पर्स में रखवा लिए। रास्ते में मौका पाकर आभूषण से भरा पर्स कर दिया और सवारियों को उतार कर भाग निकले। चोरी का माल राह चलते व्यक्ति को बेचकर रुपये आपस में बांट लेते थे। पूछताछ में आरोपियों ने इस तरह की कई वारदातों का इकबाल किया। गिरफ्तार महिलाओं ने बताया कि ऑटो उनके दामाद का है। पुलिस ने गैंग के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त आटो के अलावा 77 हजार 6 सौ रुपये नकद बरामद किए।
