भारत ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफल परीक्षण किया
नयी दिल्ली। भारत ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का शुक्रवार को सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस मिसाइल का परीक्षण शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से सफलतापूर्वक किया गया। प्रक्षेपण के दौरान सभी संचालन और तकनीकी मानकों का सफलता पूर्वक सत्यापन किया गया। यह परीक्षण सामरिक बल कमान (स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड) के तत्वावधान में किया गया।
