भारत ने छठवीं बार जीता अंडर-19 वल्र्ड कप, इंग्लैंड को 100 रन से हराया

0
69156963-b4b0-46e5-b4f4-e81a01509eaa

भारतीय टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाए, 15 छक्के लगाए

हरारे। भारत ने छठवीं बार अंडर-19 वल्र्ड कप जीत लिया है। भारतीय टीम ने शुक्रवार को इंग्लैंड पर 100 रनों की बड़ी जीत हासिल की। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 80 बॉल पर 15 चैके और 15 छक्कों के सहारे 175 रन बनाए। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रनों की पारी खेली। सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट झटके।

412 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई। आरएस अंबरीश ने 3 विकेट झटके। कालेब फॉल्कनर ने 115 रन बनाए। वे एक छोर से डटे रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे, जोकि इंग्लैंड की हार का कारण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *