सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की महिला उपमुख्यमंत्री बनीं, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

0
gifs2_1769859781

अजित के निधन के चैथे दिन ली सुनेत्रा ने शपथ

12 मिनट का शपथ ग्रहण, शरद पवार नहीं पहुंचे

मुंबई। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गईं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोकभवन में सुनेत्रा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला। शरद पवार इस समारोह में नहीं पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।

इससे पहले दिन में एनसीपी विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी। इसमें सुनेत्रा को पार्टी नेता चुना गया। डिप्टी सीएम की शपथ से पहले सुनेत्रा ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। शपथ ग्रहण समारोह भावुक क्षणों का भी गवाह बना। सुनेत्रा पवार ने कार्यक्रम की शुरुआत और समापन अपने दिवंगत पति अजीत पवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देकर की। अजित पवार की तीन दिन पहले 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत के बाद डिप्टी सीएम पद खाली हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *