सुझावः हर स्टेशन पर महिलाओं के लिये बनाए जाएं बेबी फीडिंग सेंटर

0
6dfa3d1b-d585-49ac-9398-7fa9f16ab0cf

मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल की अध्यक्षता में हुई रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक

रेलवे परामर्शदात्री समिति सदस्यों ने दिए कई सुझाव, मंडल रेल प्रबंधक ने सदस्यों को दी प्रगति की जानकारी

आगरा कैंट रेलवे पार्किंग, ईदगाह स्टेशन पर भी आए सुझाव, धौलपुर स्टेशन पर तेलंगाना एक्सप्रेस का हो ठहराव

आगरा। दसवी मंडल रेल उपभोगकर्ता और परामर्शदात्री समिति की बैठक में यात्रियों के हित में कई सुझाव दिए गए। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समीक्षा सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने की। उन्होंने सभी सदस्यों को आगरा रेल मंडल की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही यात्री सुविधाओं के लिए किए गये कार्यो के बारे में भी सदस्यों को जानकारी दी गई। बताया गया कि आगरा मंडल निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रणी है। गतिशीलता हमारी पहचान है।

बैठक में रेल उपभोगकर्ता और परामर्शदात्री समिति के 15 सदस्यों ने भाग लिया। सदस्य निधि अग्रवाल ने हर स्टेशन पर महिलाओं के लिये बेबी फीडिंग सेंटर बनाए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कुछ स्टेशनों पर बनाए गए बेबी फीडिंग केंद्र के लिए रेलवे अधिकारियों का आभार जताया। साथ ही हर स्टेशन पर बेबी फीडिंग सेंटर की संख्या बढ़ाकर दो-तीन किए जाने की मांग रखी। ताकि महिलाओं को और आसानी रहे। कृष्ण कुमार गोयल ने सुझाव दिया कि आगरा छावनी स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया की सभी पार्किंगो को रेलवे मजिस्ट्रेट ऑफिस के बराबर बंगलों को हटाकर नई पार्किंग बनायीं जाये। ताकि आगरा छावनी स्टेशन के सामने का सौन्दर्गीकरण हो सके। पार्किंग की वजह से स्टेशन का दृश्य काफी खराब लगता है।

राकेश अवस्थी ने ईदगाह जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 पर पे एंड यूज शौचालय में जल निकासी, सीवर कनेक्शन और विद्युत संयोजन की जरूरत बताई। गोपाल दुबे ने तेलंगाना एक्सप्रेस (12724 व 12725) का ठहराव धौलपुर स्टेशन पर दिया जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहाकि धौलपुर से हजारों की संख्या में मजदूर जीवकोपार्जन के लिए हैदराबाद व उसके आस-पास के शहरों में जाते हैं। इन मजदूरों को ट्रेन पकड़ने के लिये आगरा अथवा ग्वालियर जाना पड़ता है जिससे उनके श्रम व धन की हानि होती है। इसलिये इस ट्रेन का ठहराव धौलपुर जंक्शन पर सुनिश्चित किया जाये। राजीव कुमार गुप्ता ने सूरत के बीच सीधी वन्देभारत (स्लीपर) ट्रेन चलाये जाने का सुझाव दिया। इससेे आगरा के व्यापारियों और रेलवे को लाभ होगा।

दीपेन्द्र सिंह ने सुझाव दिया कि जयपुर-देहरादून एक्सप्रेस वाया बांदीकुई, भरतपुर, आगराफोर्ट, अलीगढ़, मुरादाबाद का संचालन करना चाहिए। जयपुर से देहरादून के लिए एक ही रेल सेवा है वो भी सप्ताह में एक दिन उपलब्ध है। इसके संचालन से बांदीकुई, मंडावर, खेरली, नदबई, अछनेरा, आगरा फोर्ट देहरादून से जुड़ेंगे। देवेन्द्र सविता ने सुझाव दिया कि आगरा मंडल की सभी लोकल ट्रेनों, पैसेंजर में दिव्यांग कोच की व्यवस्था की जाए। अखिल अग्रवाल ने सुझाव दिया कि वंदे भारत और राजधानी जैसी और भी ट्रेनों का मथुरा स्टेशन पर ठहराव किया जाए, जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके। मुकेश वर्मा ने बंद पडी बांदीकुई-बरेली पैसेन्जर ट्रेन पुनः चलाए जाने का सुझाव दिया। समिति शिवदत्त शर्मा, रोशन लाल मीना और अन्य सदस्यों ने भी अपने सुझाव दिए। समिति के अध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने सभी सुझावों पर हर संभव पूर्ण किए जाने का आश्वासन दिया।

इससे पहले सभी सदस्यों का स्वागत समिति के सचिव अंकित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा किया गया। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा प्रनव कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति एमपी सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक निर्माण कमलेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर प्रसाद, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक कुलदीप मीना, वरि. मंडल सिग्नल और दूरसंचार इंजीनियर सुबोध राजपूत, वरि. मंडल इंजीनियर प्रथम विवेक बजाज, वरि. मंडल इंजीनियर द्वितीय सुधीर कुमार, वरि. मंडल यांत्रिक इंजीनियर ओ एंड एफ राजकुमार वर्मा, वरि.मंडल यांत्रिक इंजीनियर कै.वै. रजत, वरि. मंडल विद्युत अभियंता सामान्य आरके बघेला, मंडल इंजीनियर मुख्यालय अनादी मित्तल, मंडल परिचालन प्रबंधक और जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग संजय गौतम, सहायक वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट संजीव कुमार, सहायक सुरक्षा आयुक्त टीके अग्निहोत्री के अलावा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *