स्व. विजय शर्मा मेमोरियल ऑल इंडिया मास्टर चैंपियनशिप के छठे दिन खिलाडियों ने दिखाया जोश
आगरा के अरविंद कुमार मेहता ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
टूर्नामेंट में देशभर के दिग्गज खिलाडी जीत को बहा रहे पसीना
बैडमिंटन कोर्ट छठवें दिन के मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच
आगरा। स्व. विजय शर्मा मेमोरियल योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप में शुक्रवार को भी कांटे के मुकाबले देखने को मिले। देश भर से आए विभिन्न आयु वर्ग के खिलाडियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। खिलाडियों ने जीत के लिए खूब जोर आजमाइश की।
सिकंदरा स्थित प्रखर अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन अकेडमी और शाहगंज स्थित श्रवण बैडमिंटन एकेडमी में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में पुरुष एकल 55 वर्ग में दिल्ली के राजीव शर्मा ने आंध्र प्रदेश के रिबे ला को 21-12, 21-11 से हराया। मिजोरम के लालथनजुआला ने कर्नाटक के रथन नाहर को 23-21, 21-9 से पराजित किया। दिल्ली के विजय शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के संजीव अरोड़ा को 21-15, 21-17 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। पुरुष एकल 60 वर्ग में राम लखन (पीएनबी) ने संजय कुमार शर्मा को 21-12, 21-7 से हराया। महाराष्ट्र के सुरेश अय्यप्पन ने रमेश शर्मा को 22-20, 21-16 से पराजित किया।
वहीं ध्रुब ज्योति शर्मा (आरबीआई) ने रोमेश कुमार शर्मा को 10-21, 21-9, 21-9 से हराया। पुरुष एकल 65 वर्ग में उत्तर प्रदेश के महेंद्र सिंह बोहरा ने शुद्धोधन नाहर को 21-6, 21-6 से हराया। गुजरात के भैलाल भाई वलंद ने हरेंद्र कुमार शर्मा को 21-13, 21-9 से पराजित किया।
महिला एकल 60 वर्ग में महाराष्ट्र की सुरेखा सताम ने ज्योति सोमैया को 12-21, 23-21, 21-18 से हराया। सिसिली जॉन ने ममता रानी यादव को 21-11, 18-21, 21-9 से पराजित किया। पुरुष युगल 55 वर्ग में आंध्र प्रदेश की एलबी वीएसके व एस. चंद्रशेखर की जोडी ने 21-12, 21-5 से मुकाबले जीते। असम के बिजॉय बर्मन व पद्मकुमार दास की जोडी ने 21-13, 21-5 से जीत दर्ज की।
मिश्रित युगल 60 वर्ग में महाराष्ट्र की शीर्ष वरीय जोड़ी सुरेश अय्यप्पन व सुरेखा सताम ने 21-14, 21-12 से मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 80 वर्ष आयु वर्ग में उत्तराखंड के अख्तियार अहमद पटौदी और राधे श्याम गोयल ने अपने-अपने मुकाबले सीधे गेमों में जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन समिति के अनुसार टूर्नामेंट के शेष क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आगामी दिनों में खेले जाएंगे। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के सफल आयोजन से आगरा को खेल मानचित्र पर विशेष पहचान मिली है।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में चीफ रेफरी ईपी दिवाकरण, डिप्टी रेफरी विश्वनाथ मालकोटिया, मैच कंट्रोलर मयंक कुमार, अंपायर ए. श्रीनिवासु, अक्षांश साहू, अभिषेक कर्माकर, बाला वेंकटेश, भास्कर मेटपल्ली, धर्मेंद्र सिंह, जी. श्रीनिवास राव, कुमार पी, कुमार समर्थ, लक्ष्य बारिया, ऋषभ शर्मा, अतुल शर्मा, बिक्रम गुप्ता विशाल गुप्ता, अविनाश चैधरी, शिवालिका शर्मा रहे। इसके अलावा मधु सूदन मुर्मू, नरेंद्र कुमार साह, परमीत कुमार मोहंती, प्रेम कुमार, शेणीग्राम नागाभूषणम, सुमित धौता, टी कृष्ण प्रसाद, अमन त्रिपाठी, ज्योति शर्मा, मनीष सिंघल, राहुल घोष, सुप्रिया ने अपनी भूमिका अदा की।
इस मौके पर जीएसटी कमिश्नर ग्रेड वन पंकज गांधी, डिप्टी कमिश्नर ऋतु सिंह, समिति के संरक्षक महेश नौटियाल, अध्यक्ष बीना लावानिया, सचिव राहुल पालीवाल, चेयरमैन विनोद सीतलानी, आसिफ अली, पवन मंगल, लव गोयल, चीफ कन्वेनर नंदी रावत, प्रवीण अग्रवाल, विक्रम गुप्ता, विशाल गुप्ता, संजय कालरा, संजीव रावत, हरिकांत शर्मा, एमपी भल्ला, संतोष कुमार तिवारी, विशाल सक्सेना, राहुल गोगिया, अविनाश चैधरी, सनी कुमार, अनुभव सक्सेना, नितेश तिवारी, हरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।




