आगरा के शाहगंज में बंदरों के हमले में गई महिला की जान
छत पर कपड़े लेने गई महिला, बंदरों के हमले से बचने को तीसरी मंजिल से गिरी
आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र के वेस्ट अर्जुन नगर में बंदरों के आतंक ने एक महिला की जान ले ली। छत पर कपडे उतारने गई थी। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने झप ट्टा मार दिया और महिला तीसरी मंजिल से गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
वेस्ट अर्जुन नगर निवासी 62 वर्षीय विरमा देवी पत्नी चरण सिंह गुरुवार को घर की तीसरी मंजिल पर कपडे उठाने के लिए गई थी। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला का संतुलन बिगडा और वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गईं। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। विरमा देवी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने बताया कि इलाके में बंदरों का जबरदस्त आतंक है। घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनता नहीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक साल पहले भी पास में ही एक महिला को छत से बंदरों ने गिरा दिया था। उस महिला की जान चली गई थी। आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर जख्मी कर देते हैं।
