प्रतीक से तलाक की खबरों पर बोलीं अपर्णा यादव-मैं परिवार के साथ, जल्द बेनकाब होंगे साजिशकर्ता
लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा के बीच रिश्ते को लेकर चल रही खबरों के बीच अब अपर्णा यादव ने खुद प्रतिक्रिया दी है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू ने स्पष्ट किया कि उनके और प्रतीक के बीच सबकुछ ठीक है। उन्होंने यह कह कर सनसनी फैला दी कि ये खबरें उनके राजनीतिक कैरियर को कमजोर करने के लिए साजिश के तहत चलवाई जा रहीं हैं.
अपर्णा यादव ने कहाकि उनका परिवार मजबूती से एक है। उन्होंने खुलासा किया कि जिसने भी हमारे रिश्ते में दरार डालने की कोशिश की उसकी पहचान हो चुकी है, वे जल्द ही इसका खुलासा अभी करेंगी। अपर्णा यादव ने कहाकि कुछ लोग हैं जो यह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे कि उनके रिश्ते परिवार से मजबूत बने रहें। ऐसे साजिशकर्ता की पहचान हो चुकी है। वे जल्द ही इसका खुलासा करेंगी।
अपर्णा यादव ने कहा कि उनकी राजनीतिक सक्रियता कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रही। उन्होंने मुंबई चुनाव में मेहनत की थी और परिणाम आज सबके सामने है। इसके अलावा केजीएमयू में धर्मान्तरण का मुद्दा भी जोर शोर से उठाया था, इसलिये मुझे निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहाकि वे पूरी मजबूती के साथ परिवार के साथ हैं।
उल्लेखनीय है पिछले दिनों प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव पर स्वार्थी महिला बताते हुए रिश्ता खत्म कर तलाक लेने की बात कहते हुए पोस्ट किया था। इसके बाद दोनों में रिश्तों को लेकर खबरें चल रहीं थी।. प्रतीक ने आरोप लगाया था कि इस महिला की वजह से मै अपने परिवार से दूर चला गया हूं। हालांकि अभी उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
