200 करोड़ से बनी एसएन मेडिकल काॅलेज सुपरस्पेशलिटी बिल्डिंग में दरार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उठाए सवाल!

0
84b8a3b9-5027-421b-b2e5-cb76b6e1085c

महज 16 महीने पहले हुआ था बिल्ंिडग का उद्घाटन

गहरी दरार में लोहे की पत्ती चल रही आरी की तरह

वीडिया वायरल होने के बाद हरकत में मेडिकल प्रशासन

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज की सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग में आई गहरी दरार ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 2 सौ करोड़ रुपये की लागत से बनी इस आठ मंजिला बिल्ंिडग की एक दीवार में लगभग एक फीट गहरी दरार बताई जा रही है। यह बिल्ंिडग 16 महीने पहले बनकर तैयार हुई है। कांग्रेेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो के वायरल होते ही मेडिकल प्रशासन में हडकंप मच गया। आनन-फानन में दरार को पाटने की कवायद शुरू कर दी गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार एसएन मेडिकल कॉलेज की सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग की दरार में लोहे की पत्ती जैसी वस्तु आरी की तरह चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि तमाम बड़े अधिकारी यहां आते-जाते हैं, लेकिन किसी ने इस खामी पर ध्यान नहीं दिया। वीडियो के दौरान एसएन मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में लगे गार्ड उन्हें रोकते नजर आए। इस पर वे कहते दिख रहे हैं कि उन्हें वीडियो बनाने से कोई नहीं रोक सकता। रामनाथ सिकरवार ने वीडियो में गृहमंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए कहाकि वे यह वीडियो बना रहे हैं और पूछा कि नई बिल्डिंग में दरार क्यों आ गई। उन्होंने डीन को चुनौती देते हुए कहाकि अगर उनके खिलाफ एफआईआर करनी है तो करा दें। साथ ही आरोप लगाया कि अगर समय रहते बिल्डिंग को नहीं सुधारा गया तो यह गिर सकती है और जान-माल का नुकसान हो सकता है।

कांग्रेस नेता ने निर्माण कार्य में इंजीनियरों और प्रशासन पर कमीशनखोरी के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहाकि इस बिल्डिंग के निर्माण में सभी ने कमीशन खाया है। इसके साथ ही उन्होंने सत्तापक्ष पर निशाना साधा। फिलहाल मेडिकल प्रशासन ने आनन-फानन में दरार को भरने की कवायद शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *