तहसील दिवस में आईं 104 शिकायतें, 8 का मौके पर निस्तारण
जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
डीएम ने निर्धारित समय सीमा के अंदर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
आगरा। तहसील सदर में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधि कारी ने फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय के अंदर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील दिवस कुल 104 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 8 का मौके पर ही जिलाधिकारी ने तत्काल निस्तारण कराया।
जबकि शेष शिकायतों में मुख्यतः विद्युत, पेंशन, राशन, भूमि विवाद, चकरोड निर्माण, अतिक्रमण, नाली निर्माण, अवैध अतिक्रमण आदि से सम्बन्धित थीं, जो कि 36 राजस्व विभाग, 18 पुलिस विभाग, 14 नगर निगम, 4 आगरा विकास प्राधिकरण, 8 विद्युत विभाग, 1 वन विभाग, 3 जिला समाज कल्याण अधिकारी, 8 विकास खण्ड और 12 अन्य से सम्बंधित शिकायतें प्राप्त हुई।
उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के उप जिलाधि कारी को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के साथ-साथ सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता से संपर्क करें और उनसे वार्ता कर शिकायत को निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण होने के बाद शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए, जिससे उनको भी निस्तारण स्थिति का पता चल सके और निस्तारण आख्या में सम्पूर्ण घटनाक्रम को अंकित करते हुए पोर्टल पर अपलोड की जाए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर सचिन राजपूत, तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह, उपायुक्त मनरेगा रामायन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गौंड, जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
