आगरा रेल मंडल में चला मेगा किलेबंदी टिकट जांच अभियान, एक दिन में वसूला 3.52 लाख का जुर्माना

0
da0b9ba3-8169-4451-8636-16d8fb37ca84

बिना टिकट ट्रेन में सफर करना पड़ सकता है भारी

570 यात्रियों से 3,52,740 रुपये जुर्माना वसूल किया

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर गुरुवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले और बिना माल बुक किए लगेज के मामले दर्ज कर इन लोगों से साढे तीन लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान कुछ बिना टिकट यात्रियों ने चकमा देने की कोशिश की गई, लेकिन रेलवे सुरक्षा बल और वाणिज्य विभाग की किलेबंदी को भेद नहीं सके।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान की अगुवाई वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हृषिकेश मौर्या ने की। उनके निर्देशन में मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीरेंद्र सिंह चैहान और सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग संजय गौतम के सुपरविजन में गुरुवार 15 जनवरी को चलाए गए इस जांच अभियान में आगरा छावनी, आगरा किला और मथुरा जं स्टेशनों पर बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक सामान ले जाने वाले और रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध मेगा किलेबंदी कर टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अनियमित यात्रियों में हड़कंप मचा रहा।

इस दौरान 291 बिना टिकट यात्रियों से कुल 2,21,750 रुपए, अनियमित यात्रा करने वाले 270 यात्रियों से 1,28,190 रुपए और निर्धारित सीमा से अधिक बिना बुक कराए सामान ले जाने वाले 3 यात्रियों से 1,600 रुपए जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले 6 यात्रियों पर 900 रुपए जुर्माना लगाया गया। इस तरह रेलवे ने 570 यात्रियों से 3,52,740 रुपये का जुर्माना वसूल किया।

जांच अभियान में मंडल वाणिज्य निरीक्षक टिकट चैकिंग आरके सिंह के अतिरिक्त मुख्य टिकट निरीक्षक राशिद जमील सीटीआई आगरा छावनी, नागेन्द्र तिवारी सीटीआई मथुरा और एसके वर्मा सीटीआई आगरा किला स्टेशन सहित बड़ी संख्या में टिकट चैकिंग स्टाफ मौजूद रहा।
जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं। ताकि बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज और गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने यात्रियों से उचित यात्रा टिकट लेकर और निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करने के साथ ही रेल परिसर में गंदगी और धूम्रपान न करने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *