अछनेरा में 48 लाख रुपये के विकास कार्यो का विधायक बाबूलाल ने किया शुभारंभ
आगरा। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड अछनेरा में 48 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मंडी परिषद से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11- बरोदा से सकतपुर और जिला पंचायत से रसूलपुर सकतपुर तक मार्ग का शिलान्यास गुरुवार को विधायक चैधरी बाबूलाल ने पूजा-अर्चना और नारियल फोडकर किया गया।
ग्राम सकतपुर में इस दौरान विधायक ने कहाकि विधानसभा क्षेत्र में जनता के द्वारा जहां भी विकास कार्य करवाने की मांग की जाती है, उसे तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री के समक्ष भेजा जाता है और उसे स्वीकृति मिल जाती है। विधायक बाबूलाल ने इस दौरान मौजूद जनता का धन्यवाद प्रकट किया।
विधायक प्रतिनिधि चैधरी रामेश्वर ने बताया कि काम किया है काम करेंगे। क्षेत्र में विकास की गंगा बहा देंगे। उनकी विधानसभा में हमेशा चैतरफा विकास कराने की कोशिश रहती है। ज्यादातर विधानसभा क्षेत्र के सभी मार्ग पक्के हो गये है। जो भी रह गये हैं, वह भी जल्द पक्के होंगे। इस अवसर पर मुख्य अभियंता सहित सेकड़ो लोग मौजूद रहे।


