आर्मी-डेः एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को किया सलाम

0
280377d9-d9d3-484a-b1a6-d332f3d5ca39

आगरा काॅलेज एनसीसी विंग ने ड्रम की थाप पर किया शानदार ड्रिल का प्रदर्शन

आगरा। इंडियन आर्मी डे पर भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का स्मरण करते हुए सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। आगरा काॅलेज एनसीसी की आर्मी विंग के कैडेट्स ने आर्मी डे पर ड्रम की थाप पर शानदार ड्रिल का प्रदर्शन किया। ड्रिल का नेतृत्व सार्जेंट ह्रदय शर्मा ने किया। इस दौरान कैडेट्स ने भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाए।

इस दौरान आगरा काॅलेज परिसर में हुई विचार गोष्ठी में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का स्मरण करते हुए सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सेना विश्व की सर्वोत्तम सेनाओं में से एक है। इसके शौर्य और बलिदान की अनेक गाथाएं हैं। भारत का सैनिक एक गोली एक दुश्मन के सिद्धांत पर दुश्मन का सफाया करता है।

वन यूपी वाहिनी एनसीसी के हवलदार मोहेंदर कुमार ने भारतीय सेना के जवान और अधिकारियों को विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर दुश्मन का मुकाबला करने वाला साहसी और उच्च बलिदानी बताया। उन्होंने सियाचिन में अपनी पोस्टिंग के दौरान के अनुभवों को कैडेट्स के साथ साझा किया। कैडेट प्राची ने परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद, कैडेट शगुन ने ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव, कैडेट प्रिया ने कैप्टन विक्रम बत्रा, कैडेट ऋषभ ने मेजर सोमनाथ शर्मा, कैडेट नीरज ने नायब सूबेदार बना सिंह, कैडेट प्रवीण ने मेजर शैतान सिंह आदि वीर शहीदों के साहस, बलिदान और पराक्रम की चर्चा की।

इस मौके पर सार्जेंट प्रिया चाहर, सार्जेंट हिमांशु सिंह, सार्जेंट अरविंद, कैडेट सूर्यांश, सक्षम, संदीप, ऋषभ, संजना, प्रियंका, कृति, अदिति, अनुश्री, रिहान कृष्णश, प्रथम, हर्षित, करण, देवांग, नीरज, संदीप अरुण, हर्ष, प्रवीन, मयंक आदि कैडेट्स उपस्स्थित रहे। एसयूओ मनोज जुरैल ने अतिथियों का स्वागत किया और यूओ यामिनी चाहर ने आभार व्यक्त किया। संचालन सार्जेंट समायरा सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *