मनोज शर्मा बने रोलर स्पोर्ट्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय मंडल कोर्डिनेटर नियुक्त

0
a9f3a98d-d734-483b-9ead-2701de84bc69

उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ की नोएडा में हुई बैठक में हुआ चुनाव

आगरा। भारतीय रोलर स्केटिंग फेडरेशन से मान्यता प्राप्त उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ की नोएडा में हुई बैठक में आगरा के मनोज शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष और अन्य रोलर खेलों का चेयरमेन बनाया गया है। जबकि अजय कुमार को मंडल कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। फेडरेशन के अध्यक्ष संदीप भटनागर प्रदेश के महासचिव धर्मेंद्र राठौर ने नई प्रांतीय कार्यकारणी की घोषणा की।

मनोज शर्मा आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव है। वह आगरा शहर में स्केटिंग को बढ़ावा देने को लगातार प्रयास कर रहे हैं। यही वजह है कि आज आगरा में बच्चे स्केटिंग करते हुए नजर भी आ रहे हैं। वहीं अजय कुमार आर्मी पब्लिक स्कूल में खेल परीक्षक है। वे आगरा रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के पिछले 5 वर्षों से सक्रिय सदस्य भी हैं।

इनकी नियुक्ति पर आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक रवि कुमार चैबे, अध्यक्ष कर्नल अजय सिंह चैहान, आर्मी स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रूपाली गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके सिंह, उपाध्यक्ष ऋतु खन्ना, सहसचिव वीरपाल, सहसचिव नीतीश नौहवार ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *