मैं सीता नहीं हूं जो अग्नि परीक्षा दूंगी…महाकुंभ की हर्षा रिछारिया ने किया धर्म की राह छोडने का ऐलान

0
MixCollage-21-Jan-2025-01-24-PM-7131_1737447093520_1737447113958

कहा, एक साल में काफी विरोध का सामना किया

उनके मनोबल को तोड़ने की कोशिश की गई

नई दिल्ली। आप अपना धर्म अपने पास रखिए, मैं मां सीता नहीं हूं जो अग्नि परीक्षा दूंगी। मैंने जो अग्नि परीक्षा देनी थी वो दे दी। अब माघ मेले में मौनी अमावस्या में मैं स्नान करूंगी और जो मैंने धर्म की राह पर चलने का संकल्प किया था, उसे विराम दूंगी. वापस अपना पुराना काम करूंगी। महाकुंभ से इंफ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने यह ऐलान किया है। उन्होंने कहाकि मैने धर्म की राह चुनी थी और पिछले एक साल से इस पर चलने की कोशिश कर रही हैं। अब वह धर्म की राह छोड रही हैं। हर्षा ने कहाकि उनके मनोबल को तोड़ने की कोशिश की गई।

हर्षा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए एक वीडियो में कहाकि प्रयागराज महाकुंभ 2025 से शुरू हुई एक कहानी, अब खत्म हो रही है, या खत्म होने को है। एक साल में मैंने काफी विरोध का सामना किया है। प्रयागराज से शुरू हुआ विरोध, लगा था कि अब खत्म होगा, महाकुंभ के बाद खत्म होगा, लेकिन मैंने धर्म के रास्ते पर चलते हुए जो कुछ भी करने की कोशिश की मेरा विरोध हुआ। मैं कोई गलत काम नहीं कर रही थी, मैं कोई चोरी नहीं कर रही थी, मैं कोई रेप नहीं कर रही थी। मैं जो भी धर्म के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए कर रही थी उसे रोका गया।

उन्होंने कहाकि मेरा मनोबल तोड़ा गया, जिनको लगता है कि मैंने महाकुंभ के जरिए धर्म को धंधा बनाकर करोड़ों रुपये छाप लिए तो बता दूं कि मैं आज बहुत उधारी में हूं। इस रास्ते में आने से पहले में एक एंकर थी। मैं बहुत प्राउड थी, बहुत खुश भी थी। अच्छा खासा पैसा कमा रही थी। सबसे बड़ी बात किसी का साथ भी नहीं है। मुझे रोका गया, विरोध किया गया। माघ मेले में भी मेरे साथ ऐसा हुआ और एक लड़की के साथ अगर आप उसका मनोबल नहीं तोड़ पा रहे हो तो उसका चरित्र हनन कीजिए, फिर तो वो टूटेगी ही। आप अपना धर्म अपने पास रखिए, मैं मां सीता नहीं हूं जो अग्नि परीक्षा दूंगी। मैंने जो अग्नि परीक्षा देनी थी वो दे दी। अब माघ मेले में मौनी अमावस्या में मैं स्नान करूंगी और जो मैंने धर्म की राह पर चलने का संकल्प किया था, उसे विराम दूंगी। वापस अपना पुराना काम करूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *