प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, स्वाभिमान पर्व समारोह में भी हुए शामिल

0
1768029931ANI-20260109075003_1

गिर सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्राचीन तीर्थस्थल पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व समारोह के तहत आयोजित अनुष्ठानों में भाग भी लिया।

पीएम मोदी ने इस मौके पर भव्य ड्रोन शो भी देखा, जिसमें कई विषयों पर आधारित आकृतियों के जरिए भगवान शिव और शिवलिंग की विशाल छवियां बनाई गईं। इसके साथ ही सोमनाथ मंदिर का एक शानदार 3डी डिपिक्शन भी किया गया। पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में आयोजित ओंकार मंत्र के सामूहिक जाप में हिस्सा लिया। ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के 1,000 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 8 जनवरी को हुई थी और यह रविवार 11 जनवरी को संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *