अछनेरा के गांव अगनपुरा में हुआ जूनियर हाईस्कूल का शिलान्यास
25 लाख रुपये की लागत से सीसी मार्ग के निर्माण का किया गया लोकार्पणः डॉ.रामेश्वर चैधरी
आगरा। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के तहत विकास खण्ड अछनेरा के गांव अगनपुरा में शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल के नये भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधि विधान से पूजा अर्चना और नारियल फोड़कर विधायक पुत्र डाॅ. रामेश्वर चैधरी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महाराज सिंह द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
गांव में ही आठवी तक विद्यालय बनने के बाद अगनपुरा के छात्र-छात्राओं को अपने ही गांव मे निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। साथ ही अभिभावकों में भी खुशी का माहौल है। इसके अलावा गांव में विधायक निधि से बनी सीसी सड़क का भी लोकार्पण किया गया। इसके बनने से गांव की समस्त सरदारी को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।
वही सर्दी से राहत दिलाने के लिए गांव के कुछ जरूरतमंद महिला और पुरुषों को 51 कम्बल वितरित किए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान जलदेवी के पुत्र गवर्नर सिंह ने सभी मौजूद प्रधानों और अधिकारियों का साफा बांधकर स्वागत किया।
इस मौके पर रामबाबू प्रधान, ननिगा लोधी, अर्जुन सिंह लोधी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, पीतम सिंह बघेल, मोहन भगत जी, पप्पू प्रधान, कुंवरजी प्रधान, पवन बघेल, गीतम प्रधान के अलावा बीआरसी अछनेरा के अधिकारी, ब्लॉक और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी, सीएचसी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।



