अझई-छाता डाउन लाइन समपार फाटक से 10 जनवरी को बंद रहेगा सडक यातायात

0
app_17304702186724e14ae270c_1000127592

आगरा। रेल मंडल आगरा के अझई-छाता डाउन लाइन में लेवल क्रासिंग गेट संख्या 541 (किमी 1425/22-24) शनिवार 10 जनवरी को पीक्यूआरएस कार्य के चलते समपार पर सडक यातायात अवरुद्ध रहेगा। रेलवे ने राहगीरों से इस दौरान वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

आगरा मंडल में अझई-छाता डाउन लाइन में स्थित लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 541 (किमी 1425/22-24), पर पीक्यूआरएस कार्य शनिवार 10 जनवरी को होना है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है। रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य के चलते 10 जनवरी को प्रातः 9 बजे से साय 5 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग फाटक सं.- 541 से गुजरने वाले वाहनों को गेट संख्या 543 से गुजारने की व्यवस्था की गयी है। रेलवे ने राहगीरों से उक्त वैकल्पिक मार्ग को इस दौरान अपनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *