कोहरे की मार से ट्रेनों की रफ्तार में नहीं हो रहा सुधार, आगरा से गुजरने वाली ट्रेनें 2 से 7 घंटे की देरी से चल रहीं

0
22_11_2024-delhi_train_23835378_12172583

आगरा। कोहरे की मार से रेलवे उबर नहीं पा रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी शुक्रवार को भी जारी रही। शुक्रवार को आगरा रेल मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरने वाली डेढ दर्जन से अधिक ट्रेने दो से सात घंटे की देरी से चलीं। इसके चलते सर्दी में ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को भारी दिक्क्तों का सामना करना पड रहा है। कडाके की ठंड में यात्री ट्रेनों का प्लेटफार्म पर इंतजार करने को मजबूर हैं। शुक्रवार को आगरा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनें दो से छह घंटे की देरी से चल रही हैं।

आगरा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली लगभग डेढ दर्जन से अधिक ट्रेनें शुक्रवार को भी सुस्त गति से चल रहीं हैं। इनमें मालवा एक्सप्रेस 4 घंटा 51 मिनट, कालका-साईंनगर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 3 घंटा 17 मिनट, हुजूर साहिब नांदेड साप्ताहिक सुपर फास्ट 3 घंटा 13 मिनट, यूपी सम्पर्क क्रांति 4 घंटा 51 मिनट, गोंडवाना सुपर फास्ट एक्सप्रेस 5 घंटा 37 मिनट, एपी एक्सप्रेस 6 घंटा 53 मिनट, राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटा 22 मिनट, तमिलनाडु एक्सप्रेस 5 घंटा 56 मिनट, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हरिद्वार एसी सुपर फास्ट 4 घंटा 54 मिनट, तेलंगाना एक्सप्रेस 4 घंटा 16 मिनट, शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 4 घंटा 36 मिनट, कर्नाटक एक्सप्रेस 4 घंटा 46 मिनट, वंदे भारत 2 घंटा 35 मिनट, वंदे भारत 2 घंटा 57 मिनट, हुजूर साहिब नांदेड-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 4 घंटा 13 मिनट, नई दिल्ली- सोगरिया इंटर सिटी 3 घंटा 25 मिनट, अवध एक्सप्रेस 4 घंटा 38 मिनट, मरुधर एक्सपे्रस 3 घंटा 11 मिनट और अनन्या एक्सप्रेस 2 घंटा 20 मिनट की देरी से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *