ईएसआईसी द्वारा कर्मचारी कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीयः डावर
डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज में ईएसआईसी की स्प्री योजना और न्यू एमनेस्टी स्कीम पर हुआ सेमिनार
आगरा। डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज सिकंदरा में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएस आईसी) द्वारा स्प्री योजना और न्यू एमनेस्टी स्कीम के तहत आयोजित सेमिनार में कर्मचारी और नियोजकों को योजनाओं की जानकारी दी।
सेमिनार में ईएसआईसी कानपुर की उपनिदेशक अनीता सुरेश और वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय भारत सरकार की संस्था डेवलपमेंट काउंसिल फॉर फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्रीज के चेयरमैन पूरन डावर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नियोजकों और उद्योग प्रतिनिधियों को स्प्री योजना और न्यू एमनेस्टी स्कीम 2025 के उद्देश्यों लाभों और प्रक्रियाओं की जानकारी देना रहा। ताकि अधिक से अधिक कर्मचारी और नियोजक इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर पूरन डावर ने ईएसआईसी द्वारा कर्मचारी कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। वहीं अनीता सुरेश ने उपस्थित एचआर हेड्स और उद्योग प्रतिनिधियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। सेमिनार में ईएसआईसी ब्रांच मैनेजर साहूकार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में मेट्रो एंड मेट्रो के दीपक डे, शिवलाल पब्लिकेशन के संजय शर्मा, शारदा यूनिवर्सिटी के डॉ. खालिद, बिरोला इंटरनेशनल के सुमित भदोरिया, लाम्बा फुटवियर के पंकज गौतम सहित अनेक उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रबंधन डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज के एचआर हेड राजीव मिश्रा और उनकी टीम द्वारा किया गया।

