मस्ती और धमाल को शहर तैयार
साल 2025 को विदाई और 2026 के स्वागत की गईं तैयारियां
आगरा। नए साल के लिए शहर के होटलों में कई तरह की तैयारियां की र्गइं हैं। इसमे इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स डांस परफार्म करेंगे तो तमाम तरह के जायकों का मजा भी लिया जा सकेगा। इसके अलावा आगरा क्लब, सोसाइटियों और अपार्टमेंट्स में भी लोगों ने अपने-अपने तरीके से जाते साल को विदाई देने और आने वाले साल के स्वागत की तैयारियां की हैं। नए साल के आगाज में अब बस कुछ ही घंटों का समय और शेष है। युवाओं ने न्यू ईयर सेलिब्रेट करने की एडवांस प्लानिंग की है। हर किसी की ख्वाहिश है कि वे आने वाले साल का स्वागत एक नए अंदाज के साथ करें। कुछ लोगों ने न्यू ईयर पर आयोजित होने वाली पार्टी में थिरकने का मन बनाया है तो वहीं कुछ प्राकृतिक स्थलों व शहर के पिकनिक स्पॉट पर सैर-सपाटे के साथ न्यू ईयर को वेलकम करने की तैयारी में हैं। शहर के मॉल्स, होटल्स व रेस्टोरेंट्स भी नए साल के लिए विशेष रूप से तैयार हैं।
साल 2025 की आखिरी शाम को विदाई और 2026 के पहले पल का स्वागत शहर में बड़े ही रोचक और अलग अंदाज होगा। शहरवासी नए साल का वंदन-अभिनंदन करने के लिए अपने-अपने तरीके से तैयार हैं। साल 2025 अब विदाई की बेला में है। आने वाला 2026 वक्त का हम सफर बनेगा। एक वर्ष की विदाई तो नए साल का स्वागत करने के लिए शहर के होटल्स और रेस्टोरेंट्स के साथ ही मॉल्स भी आकर्षक आयोजनों के साथ तैयार हैं। जाते साल को विदाई और आने वाले साल का इस्तकबाल करने के लिए शहर के लोगों खासकर युवाओं ने अपने-अपने अंदाज में करने का मन बनाया है। प्लानिंग पहले से ही हो चुकी हैं, बस अब इंतजार है तो सिर्फ उस वक्त का जब घडी की सुई 12 के कांटों पर पहुंचेगी और सब मिलकर बोलेंगे हैप्पी न्यू ईयर। इसके अलावा शहर की कॉलोनियों और अपार्टमेंट्स में रहने वालों ने भी नए साल के स्वागत के लिए तैयारी की हुई है।
