आगरा मंडल में फ्रेट कस्टमरों के साथ बैठक में आए सुझाव
मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल की अध्यक्षता में हुई फ्रेट कस्टमरों की बैठक
बैठक में विभिन्न सुविधाओं पर विस्तार से की गई चर्चा, कई सुझाव भी आए
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को फ्रेट कस्टमरों के साथ हुई बैठक में जहां सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं कई सुझाव भी दिए गए। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रनव कुमार और आगरा मंडल के प्रमुख फ्रेट कस्टमर और व्यापारी मौजूद रहे।
बैठक में परिचालन विभाग और वाणिज्य विभाग द्वारा फ्रेट से संबंधित कार्यों, प्रक्रि याओं, अपग्रेडेड इंफ्रास्ट्रक्चर और उपलब्ध सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कीठम में नए गुड्स शेड के निर्माण प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने बताया कि नए कीठम गुड्स शेड के निर्माण से फ्रेट हैंडलिंग क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही लोडिंग-अनलोडिंग कार्य अधिक सुगम होगा और व्यापारियों को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध होंगी।
बैठक में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय कुलदीप मीना और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हर्षिकेश मौर्या द्वारा फ्रेट से संबंधित कार्यों, सुविधाओं, प्रक्रियाओं और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की। गई। इसके साथ ही फ्रेट व्यापारियों द्वारा रखी गई समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने कहाकि भारतीय रेल फ्रेट ग्राहकों को बेहतर, त्वरित और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फ्रेट कस्टमरों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। आपसी समन्वय से फ्रेट यातायात को और अधिक सुगम बनाया जाए। बैठक में फ्रेट कस्टमरों ने रेलवे द्वारा की जा रही पहल की सराहना की। बैठक में परिचालन विभाग और वाणिज्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा आईओसीआई, एफसीआई, सीडब्ल्यूसी के पदाधिकारियों और सीमेंट कम्पनियों के अधिकारियों के साथ ही विभिन्न फ्रेट कस्टमर और व्यापारी उपस्थित रहे।



