दिल्ली में क्रिसमस प्रार्थना सभा में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी

0
Capture-263

द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में हुए शामिल

कहा, प्रार्थना सभा प्रेम, शांति और करुणा के संदेश को करती है प्रतिबिंबित

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के अवसर पर गुरुवार को दिल्ली स्थित द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहाकि यह प्रार्थना सभा प्रेम, शांति और करुणा के शाश्वत संदेश को प्रतिबिंबित करती है। उन्होंने कामना की कि क्रिसमस की भावना समाज में सद्भाव और सौहार्द को प्रेरित करे।

बाद में मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी फोटो साझा करते हुए कहाकि आज दिल्ली स्थित द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में शामिल हुआ। यह प्रार्थना सभा प्रेम, शांति और करुणा के शाश्वत संदेश को दर्शाती है। क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और सद्भावना को प्रेरित करे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिसमस पर्व पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि सभी को शांति, करुणा और आशा से भरे आनंदमय पर्व क्रिसमस की शुभकामनाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यीशु मसीह की शिक्षाएं समाज में सद्भाव को मजबूत करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *