जिलाधिकारी ने दिए आदेश, 19 दिसंबर को बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल
आगरा। शहर में सर्दी का सितम जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही घना कोहरा छाने के साथ गलन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। ऐसे में स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे थे। सर्दी के सितम को देखते हुए जिलाधिकारी ने 19 दिसंबर शुक्रवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार जनपद में बढ़ रही शीतलहर और घने कोहरे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिले के कक्षा एक से आठ तक के समस्त स्कूलों में 19 दिसंबर शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के अनुसार समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य समस्त बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
