स्वस्थ शहरों के लिए स्वस्थ मिट्टी विषय पर छात्रों ने दिखाया ज्ञान

0
119d5384-49a2-48b0-82d4-95761f7aecc3

विश्व मृदा दिवस पर विश्वविद्यालय कृषि विभाग में हुई निबंध प्रतियोगिता

मिट्टी की सेहत, उर्वरता, जैविक खेती पर प्रतिभागियों ने रखे अपने विचार

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय नेताजी सुभाष चंद्र बोस छलेसर परिसर स्थित कृषि विभाग में शुक्रवार को विश्व मृदा दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. आशू रानी के निर्देशन में स्वस्थ शहरों के लिए स्वस्थ मिट्टी विषय पर आधारित प्रतियोगिता में 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने मिट्टी संरक्षण, मिट्टी की सेहत, उर्वरता प्रबंधन, जैविक खेती, शहरी कृषि और पर्यावरण निर्माण पर प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे।

प्रतियोगिता में बीएससी (कृषि) प्रथम वर्ष की छात्रा तनु सिंह प्रथम, वैष्णवी पटेल द्वितीय रहीं। जबकि बीएससी (कृषि) द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल गोला ने तीसरा स्थान हासिल किया। उनके निबंध विषय की गहराई, अभिव्यक्ति और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए विशेष रूप से सराहे गए। प्रतियोगिता में अन्य प्रतिभागियों में अरविंद वर्मा, कृष्णा, हर्ष और नितिन पराशर के लेख भी सराहे गए। इनमें मिट्टी संरक्षण के महत्व पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए। निर्णायक मंडल ने इन प्रतिभागियों की लेखन क्षमता और विषय की समझ की प्रशंसा की।

निबंध प्रतियोगिता का संचालन और मूल्यांकन कृषि विभाग के शिक्षक डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. अभिलाष सिंह, डॉ. नरेंद्र प्रताप वर्मा, डॉ. कार्तिक तोमर और डॉ. मनीष शर्मा की देखरेख में हुआ। विभागाध्यक्ष और शिक्षकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करते हैं, बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण और सतत कृषि पद्धतियों के प्रति जिम्मेदार भी बनाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *