द्वितीय सुरेश विभव मून स्कूल प्रीमियर क्रिकेट लीगः सेंट एंड्रूज और शांति निकेतन ने दर्ज की जीत

0
9c9a9c60-ec40-4a98-bcca-f2ffdfaffc00

सेंट एंड्रूज स्कूल ने मिल्टन पब्लिक स्कूल को 118 रनों से हाराया

दूसरे मैच में शांति निकेतन ने सुमित राहुल स्कूल को दी शिकस्त

मुख्य अतिथि रहे रामानंद चैहान, पीटर पाॅल और रमन दीक्षित

आगरा। सेंट जाॅन्स काॅलेज मैदान पर द्वितीय स्व. सुरेश बिभब मून स्कूल प्रीमियर क्रिकेट लीग के दूसरे दिन भी दो मैच खेले गए। पहले मैच में सेंट एंड्रूज ने मिल्टन पब्लिक स्कूल को एकतरफा मुकाबले में 118 रनों के विशाल अंतर से हराया। वहीं दूसरे मैच ने शांति निकेतन विद्यापीठ ने सुमित राहुल गोयल मेमोरियल पब्लिक स्कूल को 81 रनों से हराया। चार दिसम्बर तक चलने वाली प्रतियोतिगता में शहर के 10 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

शनिवार को खेले गए पहले मैचों का उद्घाटन सुमित राहुल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रामानंद चैहान, पूर्व क्रिकेटर पीटर पाॅल और रणजी खिलाडी रमन दीक्षित ने दोनों टीमों के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। मिल्टन पब्लिक स्कूल ने टाॅस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले खेलते हुए सेंट एंड्रूज की टीम ने विशाल स्कोर खडा किया। सेंट एंड्रूज की टीम ने अनुज जुरैल के चार चैकों की मदद से 57 रन और हर्षित मानवेन्द्र ने 18-18 रनों की बदौलत सात विकेट खोकर 166 रनों का स्कोर खडा किया। मिल्टन पब्लिक की ओर से हर्षित सोनी, विपिन ने 2-2 विकेट हासिल किए। जबकि काव्या कुमार ने एक विकेट झटका। जबाव में खेलने उतरी मिल्टन पब्लिक स्कूल की टीम महज 8.1 ओवर में 48 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। उसकी ओर से कोई भी खिलाडी दहाई के अंक को नहीं छू सका। इस तरह सेंट एंड्रूज ने यह मैच 118 रनों से जीत लिया।

टूर्नामेंट का दूसरा मैच शांति निकेतन विद्यापीठ और सुमित राहुल पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। टाॅस जीत कर सुमित राहुल की टीम ने पहले फील्डिंग का फैसला लिया। शांति निकेतन की टीम ने पहले खेलते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। उसकी ओर से चित्रांश ने 19, अभिषेक भगौर 36, भरत सिकरवार 17 और विपिन ने 20 रनों का योगदान दिया। सुमित राहुल की ओर से यश भाटिया और श्लोक शर्मा ने 2-2 और ईशांत और अंश त्रिवेदी ने एक-एक विकेट हासिल किए। शांति निकेतन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुमित राहुल की टीम की ओर से दिव्यांश 17 रनों को छोडकर कोई और खिलाडी दो अंकों के स्कोर तक नहीं पहुंच सका। सुमित राहुल की पूरी टीम महज 73 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। इस मौके पर सुमित विभव, समीर गुप्ता, मून टीवी के निदेशक राजीव दीक्षित, राहुल पालीवाल, मनीष तिवारी, पूर्व क्रिकेटर पराग गौतम, अजय कदम, मेहुल गुप्ता, एसके सिंह आदि उपस्थित रहे।

आज के मुकाबले

मून स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग के तीसरे दिन रविवार को भी दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सुमित राहुल गोयल मेमोरियल पब्लिक स्कूल और आगरा पब्लिक स्कूल के बीच सुबह 8.30 बजे से खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच भारतीय विद्या पीठ और मिल्टन पब्लिक स्कूल के बीच 11.30 बजे से शुरू होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे