फेस ऑफ आईफा में 12 फाइनलिस्ट को मिलेगा डिजाइनर कैलेंडर में आने का मौका
आईफा के वार्षिक कैलेंडर की लांचिंग के लिए हुए ऑडिशन
एक्सक्लूसिव डिजाइनर ड्रेस आईफा डिजाइनर्स ने की तैयार
आगरा। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड आर्ट्स (आईफा ) ने अपने वार्षिक कैलेंडर की लांचिंग के लिए फेस ऑफ आइफा के ऑडिशन हुए। आइफा संस्थान में 12 फोटोजेनिक फेसेस को चुनकर ग्रूमिंग के बाद फोटो सेशन कराया जाएगा।
आईफा के भावी फैशन डिजाइनर्स की 12 खूबसूरत ड्रेसेस को भी इन सिलेक्टेड मॉडल द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। 35 विद्यालयों से चुनकर आई लगभग 90 प्रति भागियों ने द्वितीय चरण के लिए क्वालीफाई किया। इस अवसर पर आईफा कैलेंडर में अपनी ड्रेस प्रदर्शित करने वाले प्रतिभागियों ने बताया कि आईफा एकमात्र ऐसा इंस्टीट्यूट है जो इस तरह का प्लेटफार्म प्रोवाइड कराता है। इनमें भावी फैशन डिजाइनर्स को तो अपनी ड्रेस दिखाने का मौका मिलता है। साथ ही नए फेसस को भी बतौर मॉडल आने का मौका मिलता है। संस्थान की फैशन एचओडी सिमरन सक्सेना ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए यह अनूठा अवसर था। उन्हें इतने बड़े स्तर पर कैलेंडर पर आने का मौका मिलेगा। संस्थान के निदेशक सचिन सारस्वत ने बताया कि हमारा उद्देश्य शहर के युवाओं को ऐसे आयोजन के माध्यम से आगे बढ़ाना है। फैशन स्टाइलिस्ट गरिमा सारस्वत पांडे ने बताया कि विभिन्न रंगों के माध्यम से हर महीने की ड्रेस को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस मौके पर निर्णायक मंडल में रुचि सारस्वत और जूही बंसल के अलावा वंदना सिंह, प्रतीक राज चैहान, अंजू, आयुषी, अंजली, एकता और हर्षिता आदि मौजूद रहीं।

