शिववाला टेहू स्टेशन पर 28 से होगा आगरा फोर्ट-एटा पैसेंजर का ठहराव
आगरा। रेलवे ने आगरा फोर्ट-एटा पैसेंजर का प्रायोगिक ठहराव 28 नवम्बर से शिववाला टेहू स्टेशन पर शुरू किया है। आगरा रेल मंडल द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत ट्रेन संख्या 51901-51902 आगरा फोर्ट-एटा पैसेंजर का शिववाला टेहू स्टेशन पर 28 नवम्बर से प्रायोगिक ठहराव किया जाएगा। इसके तहत ट्रेन संख्या 51901 आगरा फोर्ट-एटा पैसेंजर शिववाला टेहू स्टेशन पर आगमन 18.50 बजे प्रस्थान 18.51 और ट्रेन संख्या 51902 एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर शिववाला टेहू स्टेशन पर आगमन 8.33, प्रस्थान 08.34 पर होगा।
