आगरा रेल मंडल के फतेहाबाद स्टेशन पर बनाई जाएगी अतिरिक्त लूप लाइन
आगरा। ट्रेनों के निर्बाध संचालन के लिए फतेहाबाद रेलवे स्टेशन अतिरिक्त लम्बी लूप लाइन बनाई जाएगी। इसके निर्माण में करीब 10 करोड रुपये की लागत आएगी। इसके निर्माण से ट्रेनों के निर्बाध संचालन में और ज्यादा मदद मिलेगी।
मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए संकल्पित आगरा रेल मंडल द्वारा लगातार सर्वोत्तम प्रयास किए जा रहे हैं। आगरा रेल मंडल के फतेहाबाद स्टेशन पर ट्रैफिक कम करने के लिए लंबी लूप लाइन का निर्माण किया जायेग। इसकी लागत लगभग 10 करोड़ रु आएगी।
लूप लाइनः रेलवे में लूप लाइन का निर्माण इसलिए किया जाता है ताकि स्टेशन पर ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों को खड़ा किया जा सके। इसके अलावा लूप लाइन की मदद से ट्रेन के संचालन को आसान किया जाता है। सामान्य तौर पर इन लूप लाइन की लंबाई 750 मीटर होती है, जो इंजन के साथ एक पूरी लंबाई वाली ट्रेन को समायोजित कर सकता है।
भांडई-इटावा खंड के फतेहाबाद स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन बनेगी। इससे सम्बंधित रेलखंड मंें संचालन में सुगमता व गति मिलेगी। मंडल द्वारा इस प्रकार से संरक्षा और गति बढाने के लिए लूप लाइन्स व लम्बी लूप लाइन आदि पर निरंतर कार्य किया जा रहा है।
