पुलिस कमिश्नर ने 11 थाना प्रभारी बदले

0
11_08_2024-agra_police_commissioner_office_1_23776294

रकाबगंज, एमएम गेट इंचार्ज साइबर सेल भेजे

योगेश और निशामक त्यागी को सिटी में चार्ज

आगरा। पुलिस कमिश्नर ने रविवार को बडे पैमाने पर थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। रकाबगंज, एमएम गेट, मंसुखपुरा थानाध्यक्ष को साइबर सेल में भेजा गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक निबोहरा को अपराध शाखा में ट्रांसफर किया है।

पुलिस कमिश्नर द्वारा रविवार को जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट के तहत जनसुनवाई अधिकारी तरुण धीमान को प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहाबाद का चार्ज सौंपा है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद धर्मेंद्र कुमार को प्रभारी निरीक्षक ट्रांस यमुना बनाया है। निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक बरहन बनाया है। प्रभारी निरीक्षक पिढ़ौरा बृजेश गौतम को निबोहरा थाना, बरहन थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह को थानाध्यक्ष सैंया, थानाध्यक्ष सैंया निशामक त्यागी को रकाबगंज थाने का चार्ज दिया गया है। जबकि कमला नगर से सुनीत शर्मा को थानाध्यक्ष डौकी बनाया गया है।

थानाध्यक्ष डौकी योगेश कुमार को कमला नगर थाने का प्रभार सौंपा। चैकी प्रभारी कबीस डौकी नीरज बाबू को थानाध्यक्ष मंसुखपुरा बनाया है। थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना रोहित कुमार कोएमएम गेट थाने का चार्ज दिया गया है। इसके अलावा रविंद्र कुमार को यूपी-112 से थानाध्यक्ष पिढौरा, प्रभारी निरीक्षक थाना निबोहरा जयनारायण सिंह को अपराध शाखा। वाचक अपर पुलिस उपायुक्त लाइन राकेश कुमार को अपराध शाखा, थानाध्यक्ष रकाबगंज सौरभ सिंह को साइबर सेल प्रभारी पुलिस आयुक्त और थानाध्यक्ष एमएम गेट अजब सिंह को साइबर सेल भेजा गया है। जबकि थानाध्यक्ष मंसूखपुरा अजीत सिंह को साइबर सेल में भेजा गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *