मंडवार-करणपुरा रेलवे फाटक 24 नवंबर तक रहेगा बंद

0
c1bb6f99-4496-4965-8e6c-7f5cd9bc876a_1763813178627

आगरा। ईदगाह-बांदीकुई रेलखंड के मंडावर-करणपुरा रोड पर स्थित फाटक संख्या 83 पर मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके कारण 23 और 24 नवंबर को ये फाटक बंद रहेगा। इसके चलते सड़क यातायात को वैकल्पिक मार्ग से गुजारा जाएगा।
रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा रेल मंडल के अन्तर्गत ईदगाह-बांदी कुई रेलखंड के मंडावर-करणपुरा रोड पर स्थित फाटक संख्या 83 मरम्मत कार्य के चलते आवागमन के लिए बंद रहेगा। इस कारण वाहनों को फाटक संख्या 85 और 82 से गुजारा जाएगा। 24 नवम्बर की शाम 6 बजे के बाद फाटक संख्या 83 से वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *