मेयर ने पार्षदों संग बैठक का किया वॉकआउट

0
agra-nagar-nigam_1499343891

नगर निगम कार्यकारिणी बैठक की सूचना देरी से दिए जाने पर पार्षदों ने जताई नाराजगी

आगरा। नगर निगम में शुक्रवार को कार्यकारिणी की बैठक में पार्षदों ने हंगामा कर दिया। पार्षदों ने निगम के अधिकारियों पर बैठक की सूचना एक दिन पहले देने पर आपत्ति जताते हंगामा किया। मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने पार्षदों की बात को सुना और अधिकारियों पर नाराजगी जताई। इसके बाद मेयर ने पार्षदों के साथ बैठक से वॉकआउट कर दिया।

मेयर ने बताया कि कार्यकारिणी समिति की बैठक में पुनरीक्षित बजट 2025-26 पर चर्चा होनी थी। विकास कार्यों के लिए बैठक में सभी सदस्यों को कम से कम दो दिन पहले ही सूचना दी जानी चाहिए, जिससे कि विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जा सके। कार्यकारिणी समिति की बैठक के लिए मेरी और से नगरायुक्त, महाप्रबंधक जलकल और प्रभारी सचिवालय को 14 नवंबर को ही पत्र लिखकर 21 नवंबर को बैठक आहूत करने के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन निगम के अधिकारियों द्वारा

कार्यकारिणी बैठक को लेकर लापरवाही बरती गई और पार्षदों को 20 नवंबर की शाम को सूचना दी गई। यह निगम के अधिकारियों की विकास और जनहित के कार्यों को लेकर उदासीनता जाहिर करता है। लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अधिकारियों की शिकायत शासन में भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *