निर्वाचन कार्य की समीक्षा ढिलाई पर बरसे नगर आयुक्त

0
agra-nagar-nigam_1499343891

अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

आगरा। नगर निगम में निर्वाचन कार्य से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान निर्वाचन कार्य में लगे सुपरवाइजर और बीएलओ के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। कई सुपरवाइजर और बीएलओ की अनुपस्थिति पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार को अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कुछ बीएलओ के कार्यों को संतोषजनक न पाए जाने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता पर्चे एकत्रित करने के साथ-साथ बीएलओ एप से डाटा ऑनलाइन अपडेट किया जाए। जहां कहीं कार्य में दिक्कत आ रही है, वहां सुपरवाइजर सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करें। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि निर्वाचन कार्य की गति व गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सभी कार्मिकों की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *