आगरा में नौकर ने किया मालकिन का कत्ल

0
184298c4-5c31-4a1c-ab1c-f550dadafd4b

पशुओं के बाडे में की फावड़े के प्रहार से हत्या, डौकी का मामला

परिजनों की आशंका पर पुलिस ने नौकर को हिरासत में लिया

आगरा। जनपद आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के कुंडोल में एक 60 वर्षीय वृद्धा की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को नौकर ने अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।

कुंडोल डौकी निवासी राजन देवी पत्नी सीता राम शुक्रवार सुबह दस बजे पशुओं के बाड़े में गोबर के उपले थाप रही थीं। इसी दौरान वहां पर नौकर आ गया। उसने फावड़े से उनके सिर पर प्रहार कर वृद्धा की हत्या कर दी। थाना प्रभारी डौकीयोगेश कुमार ने बताया कि राजन देवी रोज की तरह गोबर के कंडे थापने आई थीं। जब वो अंदर गई तो छोटू पुत्र सत्तार सोता मिला। राजन देवी ने उसे डांटकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद अंदर से गेट लगा लिया।

करीब एक घंटे बाद राजन देवी का बड़ा बेटा आया तो गेट अंदर से बंद होने और मां की आवाज न आने पर उन्होंने पास में घूम रहे छोटू को बुलाया। उसको छत से रास्ते अंदर भेजकर दरवाजा खुलवाया। अंदर देखा तो राजन देवी खून से लथपथ पड़ी थीं। पास में खून से सना फावड़ा पड़ा था। परिजन महिला को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बेटे लोकेंद्र कुमार ने छोटू पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छोटू 5 साल से उनके यहां पर काम कर रहा था। वो नशे का आदी है। इसके चलते कुछ दिन पहले उसे हटा दिया था। शुक्रवार को भी अंदर सो रहा था। मां ने उसे डांट दिया। इसी से क्षुब्ध होकर उसने ही हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। इस वारदात को आरोपी ने क्यों अंजाम दिया, इसके कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *