कांग्रेस को अब कोई नहीं बचा सकता, बिहार ने दिया जवाबः मोदी
प्रधानमंत्री बोले, बिहार दुनिया को राजनीति सिखाता है
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहाकि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने दिखा दिया है कि जनता ने जातिवाद का जहर उगलने वालों को नकार दिया है। उन्होंने कहाकि नया माई फॉर्मूला महिला और युवा हैं, जिन्होंने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए को निर्णायक जनादेश दिया है। उन्होंने कहाकि बिहार का ऐतिहासिक विजय हुआ है। अगर हम सूरत से आगे जा रहे हों और बिहार के लोगों से मिले बिना जाएं तो लगता है यात्रा अधूरी रह गई है। इसलिए गुजरात में रहने वाले और खासकर सूरत में रहने वाले मेरे बिहारी भाइयों का हक बनता है और इसलिए मेरी स्वाभाविक जिम्मेदारी भी बनती है कि आप लोगों के बीच आकर के इस विजयोत्सव के कुछ पल का मैं भी हिस्सा बनूं।
मोदी ने आगे कहाकि आप भी जानते हैं और बिहार के लोग भी जानते हैं कि हम वो पार्टी हैं जब आपने हमें गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में भी काम दिया था तब भी हमारा एक मंत्र था कि भारत के विकास के लिए गुजरात का विकास। हमारी मूलभूत सोच रही है.नेशन फस्र्ट। यही मंत्र हमारे लिए हिंदुस्तान का हर कोना, हिंदुस्तान का हर राज्य, हर भाषा-भाषी नागरिक ये हमारे लिए पूजनीय हैं, वंदनीय है। इसलिए बिहार का भी गौरव करना बिहार के सामथ्र्य को स्वीकार करना, ये हमारे लिए बहुत सहज बात है।
मोदी ने कहाकि इस चुनाव में एनडीए गठबंधन जो विजयी हुई है और महा गठबंधन जो पराजित हुआ है। दोनों के बीच 10 प्रतिशत वोट का फर्क है। ये बहुत बड़ी बात है। यानी सामान्य मतदाता ने एकतरफा मतदान किया। ये बिहार के विकास के प्रति ललक है। उन्होंने कहाकि बिहार आज दुनिया भर में छाया हुआ है। आप दुनिया में कहीं भी जाइए, बिहार की टैलेंट आपको नजर आएगी। अब बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का मिजाज दिखा रहा है। इस चुनाव में उस मिजाज के दर्शन हुए हैं। महिला.युवा एक ऐसा माई कॉम्बिनेशन बना हैए जिसने आने वाले दशकों की राजनीति का नींव मजबूत कर दी है।
प्रधानमंत्री ने कहाकि पिछले दो साल से ये जमानती नेता बिहार में जाकर जातिवाद. का भाषण दे रहे थे। जितनी ताकत थी उन्होंने जातिवाद का जहर फैलाने की कोशिश की, लेकिन बिहार के इस चुनाव ने जातिवाद के इस जहर को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहाकि ये मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस को देश अस्वीकार कर चुका है। कांग्रेस पार्टी में जो राष्ट्रीय विचारों से पले-बढ़े लोग हैं। ऐसे कांग्रेस का बहुत बड़ा वर्ग नामदार की हरकतों से दुखी है। कांग्रेस को अब कोई बचा नहीं सकता है, ऐसी हालत हो गई है।
मोदी ने कहाकि बिहार में सार्वजनिक भूमि पर अक्सर अतिक्रमण करके उसे वक्फ संपत्ति बना दिया जाता था। हमने तमिलनाडु में भी ऐसी ही स्थिति देखी। जहां सदियों पुराने गांवों को भी वक्फ घोषित कर दिया गया। तभी हमने वक्फ कानून में सुधार किए। एक नेता जो अब जमानत पर बाहर हैं, अपने सहयोगियों के साथ कानून की प्रतियां फाड़कर कहता था कि वे बिहार में इसे कभी नहीं होने देंगे, लेकिन बिहार की जनता ने इस सांप्रदायिक जहर को पूरी तरह से नकार दिया और विकास का रास्ता चुना।
