दिल्ली विस्फोट के बाद यूपी में हाई अलर्ट

0
482a91a5-1cb4-4161-9f7f-3b0fe8a9fa5a

मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को फील्ड में उतरने के दिए निर्देश

कोई संदिग्ध बच न पाए, संवेदनशील स्थलों पर बढाई चेकिंग

लखनऊ। दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम को कार में हुए जोरदार धमाके में आठ लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में हाईएलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को फील्ड में उतरने और अफवाहों की माॅनीटरिंग करने के निर्देश दिए। कोई संदिग्ध बच न पाए।

अयोध्या, काशी, मथुरा जैसे संवेदनशील जिलों में पुलिस सजग हो गई। संवेदनशील स्थलों में जैसे मंदिरों, बाजारों और रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने गश्त बढा दी है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि दिल्ली घटना के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है। सभी महत्वपूर्ण स्थानों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *