दिल्ली में कार ब्लास्टः 10 की मौत, 24 घायल, एनआईए-एनएसजी मौके पर

0
pti11102025000295b_1762784858

दिल्ली, मुंबई, यूपी और हरियाणा में हाई अलर्ट

पीएम नरेन्द्र मोदी ने गृहमंत्री शाह से की बात

नई दिल्ली। लाल किले के पास कार में हुए जोरदार ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत हो गई है और दो दर्जन लोग घायल हैं। धमाके की वजह साफ नहीं है, लेकिन इसके बाद दिल्ली समेत मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मृतकों के शव लोक नारायण जयप्रकाश अस्पताल ले जाए गए हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। यह धमाका हाई इंटेंसिटी का था। एनआईए की टीम मौके पर भेजी जा रही हैं। धमाका इतना तेज था कि 5-6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

इस बीच पीएम मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से बात की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम 6.55 बजे फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 की पार्किंग में खड़ी एक इको कार में धमाका हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी 3 और गाड़ियां जल गईं। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं एनआईए और एनएसजी को भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
फायर ब्रिगेड के पास धमाके की सूचना 6 बजकर 55 मिनट पर आई थी। दिल्ली पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए। पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह ब्लास्ट किस तरह का है। ब्लास्ट की वजह से आस-पास की स्ट्रीट लाइट भी टूट गईं। सूत्रों के मुताबिक लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के कारण कई घायलों को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया है.

धमाके के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिस तरह के हालात हैं, उससे प्रतीत होता है कि यह बड़ी साजिश भी हो सकती हैं। इस बीच नजदीक की चांदनी चैक मार्केट को बंद कर दिया गया है। लाल के आसपास के पूरे इलाके और सड़कों को बंद कर दिया गया है।

खबर अपडेट की जा रही है-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *