आगरा में भी बढी निगरानी, पुलिस अलर्ट

0
c4c549e8-41f2-4a15-883c-0d82573d851d

सडकों पर उतरी पुलिस, जगह-जगह कराई जा रही है चेकिंग

सघन बाजारों, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर बढाई चैकसी

आगरा। दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम को कार में हुए जोरदार विस्फोट आठ लोगों की मौत के बाद यूपी में जारी हाई अलर्ट के तहत आगरा में भी पुलिस अलर्ट हो गई है। शहर में जगह-जगह चेकिंग कराई जा रही है। शहर के ऐतहासिक और धार्मिक स्थलों पर चैकसी बढा दी गई। बाजारों में पुलिस मुस्तैद हो गई।

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देश पर शहर के सभी थानों की पुलिस सोमवार देर शाम को सडकों पर उतर आई। शहर के सभी बाजारों में सघन चेकिंग कराई जा रही है।

इसके अलावा सभी रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, मंदिरों और ताजमहल, लाल किला सहित अन्य स्मारकों पर सुरक्षा और चैकस कर दी गई है। शहर की सीमा से लगे इलाकों में वाहनों को चेकिंग की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *