बिहारी अब शाह के झांसे में नहीं आएंगेः तेजस्वी यादव

0
41193-file-photo

आरजेडी नेता बोले, अमित शाह बना रहे बहाने

विहार को खोखले वादों से कर रहे गुमराह

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग में ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है। हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार में रोजगार के मुद्दे पर एक बयान दिया था। शाह के बयान अब पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का गुस्सा फूट पड़ा है।

दरअसल, अमित शाह ने बिहार में बड़े उद्योगों के लिए जमीन की कमी को बाधा बताया था और कहा था कि बिहार में फैक्ट्री लगाना मुश्किल है, क्योंकि यहां जमीन की कमी है। शाह के इस बयान पर तेजस्वी ने पलटवार करते हुए कहाकि कि 20 साल बिहार में सरकार चलाने के बाद भी गृहमंत्री बहाने बना रहे हैं कि फैक्ट्री तो गुजरात में ही लगेगी लेकिन वहां लेबर बिहार की होगी। बिहारी अब इनके झांसे में नहीं आएंगे।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि शाह औद्योगिक विकास के खोखले वादों से बिहार की जनता को गुमराह कर रहे हैं। तेजस्वी से पहले उनकी पार्टी राजद ने भी शाह को उनके इस बयान पर घेरा था और कहा था अमित शाह ने कह दिया है कि फैक्ट्री तो गुजरात में ही लगेगी और गरीब बिहार मजदूर सप्लायर राज्य बना रहेगा! जैसा आप जानते हैं कि अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल फूंका और घोषणा की थी कि अगर एनडीए बिहार में सत्ता में लौटता है, तो वो राज्य को औद्योगिक हब में बदल देगा। वहीं अब उन्होंने बिहार में फैक्ट्री लगवाने की बात पर जमीन की कमी बताकर खुद के साथ-साथ पूरी भाजपा के लिए मुसीबत मोल ले ली है। कहा जा रहा है कि शाह ने ये बयान देकर भाजपा की मंशा से पर्दा उठा दिया है और इसका असर उन्हें बिहार चुनाव में देखने को मिल सकता है। वहीं तेजस्वी ने भी ये साफ कर दिया है कि अब बिहार की जनता को गुमराह करना नमुमकिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *