चुनाव बाद नीतीश थामेंगे कांग्रेस का हाथः पप्पू यादव

0
41169-file-photo

पटना। बिहार चुनाव के बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया है। पप्पू यादव ने दावा किया है कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार हाथ यानी कांग्रेस के साथ चले जाएंगे।

पप्पू यादव ने दावा किया कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ सिर्फ चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव बाद उनके रास्ते अलग हो जाएंगे। उन्होंने तर्क दिया कि नीतीश कुमार को सिर्फ कांग्रेस ही सम्मान दे सकती है। इसलिए चुनाव के बाद उनका कांग्रेस के साथ जाना तय है। पप्पू यादव ने दावा किया कि नीतीश कुमार सब कुछ समझ गए हैं। मगध के होने के नाते वह शांत रहकर सब देख रहे हैं। महागठबंधन की जीत पर पप्पू यादव पूरी तरह आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहाकि बिहार की पूरी जनता महागठबंधन के साथ खड़ी है। निश्चित रूप से महागठबंधन की सरकार बनेगी। पूरी जनता एकतरफा है। पप्पू यादव के इस दावे ने बिहार एनडीए और खासकर बीजेपी के लिए बड़ी चिंता पैदा कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *