रेलवे में ज्यादा से ज्यादा कार्य हिन्दी में किया जाएः गगन गोयल

0
b3e47d43-f31e-4c37-82a4-b8ff1f4b7763

पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ आगरा मंडल में राजभाषा पखवाड़ा

हिंदी में कार्य करने वाले 69 अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित

आगरा। राजभाषा पखवाडा के तहत कराई गईं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आगरा रेल मंडल कार्यालय में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मंडल प्रबंधक ने रेलवे की सभी शाखाओं में अधिक से अधिक राजभाषा हिन्दी में कार्य करने पर बल दिया।

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय आगरा में सोमवार को राजभाषा पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान 16 से 30 सितम्बर तक मनाए गए राजभाषा पखवाडा के तहत हुईं निबंध, टिप्पण, प्रारूप लेखन, कविता और वाक प्रतियोगिता के विजेता 69 अधिकारी और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने सभी शाखा अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा पखवाड़ा समापन की बधाई दी। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों से एक-एक कर चर्चा की। साथ ही प्रत्येक शाखा से उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मचारी से चर्चा की। उन्होंने शाखाओं में अधिक से अधिक हिंदी में कार्य किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रनव कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले कर्मचारियों के उत्साह और लगन की सराहना की। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहाकि जो प्रतियोगी सफल नहीं हो सके, उनका प्रतियोगिता में सहभागिता करना ही बड़ी बात है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर प्रसाद, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हर्षकेश मौर्य, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक कुलदीप मीना, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन वरि. मंडल सिग्नल और दूर. इंजी, अनिल सिंह पटेल और मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीरेंद्र सिंह चैहान द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *