रेलकर्मियों ने कबाड को आकृतियों में बदला

0
bd4f038d-7a53-46c4-8de8-da36ccf4c0b0

स्वच्छोत्सव के तहत आगरा रेल मंडल में यात्रियों को किया जागरुक

3-आर सिद्धांत पर रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल के हुए कई कार्यक्रम

आगरा। भारतीय रेलवे द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को आगरा रेल मंडल में 3-आर के सिद्धांत पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कर्मचारियों ने कबाड से उपयोगी आकृतियां तैयार कीं।

मण्डल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के नेतृत्व आगरा मण्डल में स्वच्छता अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा पखवाडे के तहत आगरा मंडल में स्वच्छोत्सव मंगलवार को वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजिनियर (ओ-एफ) विक्रम सिंह कोहली के निर्देशन में 3-आर सिद्धांत-रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल के पालन करते हुए आयोजित कार्यक्रमों में कैरेज एंड वैगन डिपो बाद के कर्मचारियों ने अपने रचनात्मक योगदान से कबाड़ (स्क्रैप) को आकर्षक और उपयोगी रूप में ढालकर विभिन्न आकृतियां तैयार कीं। कर्मचारियों ने कबाड़ से पक्षी, काम करते कारीगर जैसी आकृतियां बनाकर 3-आर सिद्धांत के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।

इसके अलावा आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त अभियान के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों और कर्मचारियों दोनों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और रिसाइक्लिंग के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है। इस प्रकार की गतिविधियां न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणा देती हैं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और रचनात्मकता को भी बढ़ावा देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *