जीएसटी की घटी दरों का सभी रिटेलर्स, खुदरा विक्रेता आमजन को दें लाभः डीएम

0
3ba0fb86-b5c5-4659-94cb-51291af3a925

केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी- 2.0 सुधार का जिला उद्योग व वाणिज्य बंधु बैठक में किया गया स्वागत

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग और वाणिज्य बंधु समिति की बैठक में कई मुद्दे उठाए गए

होलसेलर्स और खुदरा विक्रेता जीएसटी बदलाव से सस्ती हुई वस्तुओं की सूची दुकानों पर करें प्रदर्शित

आगरा। जिला उद्योग और वाणिज्य बंधु समिति की जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जीएसटी- 2.0 सुधार पर चर्चा की गई। व्यापारी और व्यावसाई बंधुओं ने बताया कि जीएसटी- 2.0 सुधारों में 12 और 28 प्रतिशत का स्लैब खत्म कर 5 और 18 प्रतिशत की मुख्य दरें लागू की गईं हैं। इससे. ब्रेड, डेयरी उत्पाद, कपड़े, मोबाइल, टीवी, बाइक, कार, होटल रूम, जिम, सैलून और स्वास्थ्य बीमा जैसी सेवाएं सस्ती होंगी। जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी 5 प्रतिशत और कई आवश्यक वस्तुओं पर 0 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे आम आदमी को राहत मिलेगी।

बैठक में बताया गया कि होलसेलर्स आदि जीएसटी स्लैब में हुए बदलाव के बाद रेट सूची अनुसार खुदरा विक्रेताओं को सामानों की बिक्री की जाएगी। आम ग्राहकों को इसका लाभ सुनिश्चित किए जाने को संबंधित विभाग द्वारा रेट सूची उपलब्ध कराना, सभी खुदरा विक्रेताओं द्वारा दुकान पर जीएसटी स्लैब में हुए सुधार के बाद से वस्तुओं की घटी कीमतों की सूची प्रदर्शित करने आदि के प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी होलसेलर्स व खुदरा विक्रेताओं से अपील की कि जीएसटी स्लैब में बदलाव से वस्तुएं सस्ती हुईं है। ग्राहकों-आमजन को इसका लाभ सुनिश्चित करने व जन जागरूकता के लिए सभी रिटेलर्स, खुदरा विक्रेताओं द्वारा जीएसटी की प्री व पोस्ट रेट सूची अपनी दुकानों पर प्रदर्शित करें।

बैठक में नमक मंडी क्षेत्र में लटक रहे तारों के जाल को हटाने की कार्यवाही और नूरी दरवाजा क्षेत्र में ग्रीन गैस लि. द्वारा शुल्क जमा कराने के बाद भी कनेक्शन न दिए जाने का मुद्दा उठाया गया। शाहगंज बाजार में जाम की समस्या के बारे में बताया गया कि नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटा दिया गयाद्य। साथ ही अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई। बैठक में सभी सड़कों पर फुटपाथ अतिक्रमण की समस्या वाणिज्य बंधुओं द्वारा रखी गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व शुभांगी शुक्ला, अपर नगरायुक्त शिशिर सिंह, आरएम रोडवेज बीपी अग्रवाल, ज्वाइंट कमिश्नर राज्य कर विभाग प्रमोद दुबे, जिला उद्योग केंद्र से सोनाली जिंदल सहित उद्योग बंधु और वाणिज्य बंधु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *